{"_id":"6aeeb3d6b842ca46470543dd","slug":"allahabad-high-court-stays-demolition-of-shop-and-eviction-action-in-meerut-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दुकानदार को राहत: बिना नोटिस और सुनवाई का मौका दिए दुकान न तोड़ें, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दुकानदार को राहत: बिना नोटिस और सुनवाई का मौका दिए दुकान न तोड़ें, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक
Sat, 07 Nov 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:45 AM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में दुकान तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उल्देपुर में अवैध कॉलोनियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक दुकान को तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने यह आदेश बृजमोहन की याचिका पर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
दुकानदार ने याचिका में कही यह बात
याची बृजमोहन का कहना था कि वह मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित दुकान/खोखे का लाइसेंसधारी है। आरोप है कि नगर निगम की ओर से उसे बिना नोटिस दिए और अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बिना दुकान से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
याची ने यह भी कहा कि दुकान हटाने से पहले उसे कोई वैकल्पिक स्थान आवंटित नहीं किया गया है। ऐसे में बिना उचित प्रक्रिया अपनाए उसे दुकान से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों से निर्देश लेने को कहा
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता और नगर निगम की ओर से पेश अधिवक्ता को संबंधित अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा है। कोर्ट ने फिलहाल दुकान तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
18 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट के इस आदेश से फिलहाल दुकानदार को राहत मिली है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। इस दौरान संबंधित पक्षों की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा।