फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   allaah kee ibaadat ke siva kisee kee pooja kee ijaajat nahi : daarul uloom

अल्लाह की इबादत के सिवा किसी की पूजा की इजाजत नहीं: दारुल उलूम

Tue, 03 Jan 2017 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
allaah kee ibaadat ke siva kisee kee pooja kee ijaajat nahi : daarul uloom
इस्लाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सूर्य नमस्कार करने को लेकर पूर्व में छिड़ी बहस के बाद यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस बार क्रिकेटर मो. कैफ द्वारा सूर्य नमस्कार और योग करने पर देवबंदी उलमा के निशाने पर आ गए हैं। उलमा का कहना है कि सूर्य नमस्कार का मतलब सूरज की पूजा करने से है, जबकि इस्लाम में अल्लाह की इबादत के सिवा किसी और की पूजा करने की इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन विभाग के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने को लेकर पहले भी देवबंद से फतवा जारी हो चुका है जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि इस्लाम धर्म इसकी इजाजत नहीं देता है। मुसलमान केवल अल्लाह की इबादत करते हैं। उसके अलावा किसी की भी पूजा करने को इस्लाम में गलत माना गया है। इसलिए मो. कैफ हो या कोई दूसरा अगर वह सूर्य नमस्कार करता है तो उसे अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। 

विज्ञापन

सूर्य नमस्कार तो सूरज की पूजा है और इस्लाम में इसको गलत कहा गया है

allaah kee ibaadat ke siva kisee kee pooja kee ijaajat nahi : daarul uloom
दारुल उलूम
अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुल वाजदी का कहना है कि मुसलमान अल्लाह के सिवा किसी की भी इबादत नहीं करते हैं और इस्लाम में इसकी सख्त मनाही है। जहां तक सूर्य नमस्कार का मसला है तो ये सूरज की पूजा करना है और जब इस्लाम में इसको गलत कहा गया है तो इसके सही होने का तो मतलब ही नहीं बैठता। 

मो. कैफ या कोई भी मुसलमान सूर्य नमस्कार करता है तो ये गलत है

allaah kee ibaadat ke siva kisee kee pooja kee ijaajat nahi : daarul uloom
मोहम्मद कैफ
मौलाना वाजदी ने कहा कि मो. कैफ या कोई भी मुसलमान सूर्य नमस्कार करता है तो ये गलत है और ऐसा करने वाले को अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। बता दें कि सूर्य नमस्कार के मसले पर पूर्व में बड़ी बहस छिड़ी थी। जिसको लेकर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम ने फतवा भी जारी किया था। फतवे में सूर्य नमस्कार को गलत बताते हुए मुसलमानों को इससे परहेज रखने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed