फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All sorrows end with forgiveness and restraint: Bhav Bhushan Maharaj

क्षमा और संयम से समाप्त हो जाते हैं सभी दुख : भाव भूषण महाराज

Sun, 15 Feb 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
All sorrows end with forgiveness and restraint: Bhav Bhushan Maharaj
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का आठवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के आठवें दिन भाव भूषण महाराज ने प्रवचन में कहा कि बुराई और निंदा ही मनुष्य के दुख का मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति दूसरों की आलोचना में समय व्यर्थ करता है तो उसका मन अशांत हो जाता है और वह स्वयं भी दुखी रहता है।
विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से प्रफुल्ल जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा अनिल जैन, अभिषेक जैन, प्रफुल्ल जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन शिल्पी जैन, रेखा जैन, अनमोल जैन और कीर्ति जैन ने किया। बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। देव-शास्त्र-गुरु एवं आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाए गए। विधान कराने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 91 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

आचार्य भाव भूषण मुनिराज ने कहा कि आज मनुष्य का सुख दूसरे की बुराई, निंदा व त्रुटि में छिपा हुआ है। दूसरे की बुराई निंदा के प्रति हमारी जिज्ञासा का विस्तार हो जाता है। उसी में हमें सुख की प्राप्ति होती है परंतु प्रभु कहते हैं कि तुम इन व्यर्थ की बातों में अपना समय न खराब करो। दूसरे की गलतियों का ढिंढोरा मत पीटो बल्कि उसे समझाकर सुधारने का प्रयास करो। गलतियां छोड़कर खूबियों का प्रचार करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने समझाया कि जैसे विष पीने से शरीर प्रभावित होता है वैसे ही निंदा से आत्मा कलुषित होती है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह सद्भाव, क्षमा और संयम का मार्ग अपनाएं। विधान का विसर्जन गुरुकुल के बच्चों ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन महेंद्र कुमार जैन, अर्पित जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन प्रियंका जैन, सीमा जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन हर्ष जैन सम्यक जैन, सुब्रत जैन, सनी द्वारा किया गया।

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन, अतुल जैन, शशांक जैन, शशांक जैन का सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed