फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All schools up to class XII in Meerut will remain closed till December 28

कड़ाके की ठंड के कारण मेरठ में डीएम के आदेश पर सोमवार को खुलेंगे बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूल

Thu, 26 Dec 2019 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
All schools up to class XII in Meerut will remain closed till December 28
स्कूलों की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला।

पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेरठ में डीएम के आदेश पर कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूलों की 28 दिसंबर तक छुट्टी कर दी गई। इसके बाद रविवार है इस कारण 12वीं तक के सभी स्कूल अब सोमवार को ही खुलेंगे। 

विज्ञापन


हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 5 डिग्री तक धड़ाम हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी सर्दी का सितम और बढ़ेगा। 28 दिसंबर को आंधी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम के इनपुट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश स्कूल -कॉलेज प्रबंधकों को भेज दिए हैं। मेरठ में स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा होते ही छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार रात को पाला पड़ा, जिसने ठंड को बढ़ाने का काम किया। सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। थोड़ी सी देर के लिए धूप की झलक मिली, फिर से बादलों ने सूर्य को अपने आगोश में ले लिया। गुरुवार को भी दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। शाम होते ही सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। वहीं गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed