फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All schools and colleges will remain closed in Saharanpur till December 21 due to witer

पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, सहारनपुर में 18 से 21 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज

Tue, 17 Dec 2019 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Dec 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
All schools and colleges will remain closed in Saharanpur till December 21 due to witer
- फोटो : अमर उजाला

आधा दिसंबर बीतने के बाद ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को जहां पारा नीचे पहुंच गया वहीं मंगलवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी कोहरा छाया रह सकता है। वहीं सहारनपुर जिले में सर्दी के कारण डीएम ने सभी स्कूल कॉलेजों को कल से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और शीतलहर सर्दी का प्रकोप बढ़ा रही है। विभिन्न जिलों में लोग सर्दी से कांप रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाने के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। कोहरे के कारण लोग सड़कों पर कम ही दिखे। बहुत ही ज्यादा जरूरत होने पर लोग अपने घरों से निकले।

विज्ञापन

All schools and colleges will remain closed in Saharanpur till December 21 due to witer
winter meerut - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही छाए अधिक कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर वाहन दिन में भी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चले। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से पार पाने के लिए लोगों ने तरह तरह के उपाय किए। लेकिन ठंड से निजात नहीं मिली। जगह-जगह लोग अलाव से तापते नजर आए। 

कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए घरों से स्कूल और स्कूलों से घरों में पहुंचे। इसे देखते हुए डीमए आलोक कुमार ने सभी स्कूल कॉलेजों को बुधवार से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दे दिए। इससे छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed