{"_id":"6786c7e61f16c8a9a10f97eb","slug":"all-outpost-incharges-in-the-range-got-cug-numbers-meerut-news-c-14-1-mrt1051-758434-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेंज में सभी चौकी इंचार्ज को मिले सीयूजी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेंज में सभी चौकी इंचार्ज को मिले सीयूजी नंबर
विज्ञापन
गाजियाबाद-बागपत व अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
- डीआईजी के ऑपरेशन संचार में सीयूजी सिम आवंटन का कार्य हुआ पूर्ण
- स्थानांतरण के बाद भी नहीं बदलेगा सीयूजी नंबर, बढ़ेगी चौकी इंचार्ज की जवाबदेही
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीआइजी कलानिधि नैथानी ने रेंज की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेंज के सभी थानों के अंतर्गत आने वाली चौकियों के स्थाई सीयूजी मोबाइल नंबरों की सूची जारी की है। डीआईजी ने बताया कि रेंज के सभी चौकियों व हल्के में पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने नागरिकों से पुलिस को त्वरित सूचना तथा सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के सभी जिलों मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर के सभी थानों क्षेत्रों के चौकी प्रभारी के स्थाई सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। अब सभी चौकी प्रभारी हर समय इन सीयूजी नंबरों पर उपलब्ध रहेंगे। इस नई व्यवस्था के बाद यदि किसी उप निरीक्षक का किसी चौकी से स्थानांतरण होता है तो चौकी की सीयूजी नंबर चौकी पर ही रहेेगा, जिसे नए चौकी इंचार्ज को दे दिया जाएगा। जनसुनवाई में बेहतरी लाने एवं ट्रैफिक चालान व अन्य एप के प्रचलन में बढ़ोतरी लाने आदि के संबंध में सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाया गया है।
डीआईजी ने बताया कि सीयूजी नंबरों को सार्वजनिक स्थलों जैसे चौकी, थाना, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लिखवाया जाएगा। आकस्मिक परिस्थितियों में लोग सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकेंगे। उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -