{"_id":"5c1a7c66bdec2256b61c19c2","slug":"all-india-t-20-cricket-championship-saharanpur-team-defeats-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप: सहारनपुर की टीम ने अंबाला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप: सहारनपुर की टीम ने अंबाला को हराया
Wed, 19 Dec 2018 10:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
टीम को सम्मानित किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में सहारनपुर की टीम ने फाइनल मैच में अंबाला को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। सहारनपुर के विक्रांत चौधरी को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
नानौता मार्ग स्थित विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर चल रही आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल का मैच सहारनपुर एवं अंबाला के बीच हुआ। अंबाला के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 118 रन बनाए। वासु ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। सहारनपुर के विक्रांत ने तीन और मयंक एवं दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सहारनपुर ने छह विकेट से मैच जीत कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। सहारनपुर के विक्रांत चौधरी को मैन आफ द सीरीज चुना गया। स्कूल की प्रबंध समिति की सचिव पूनम शर्मा, प्रधानाचार्या जया कंडवाल एवं आयोजन सचिव विनय कुमार ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता अंबाला को ट्राफी एवं 11 हजार रुपये नकद दिए गए। श्रेष्ठ बल्लेबाज आकाश, बालर विक्रांत, विकेट कीपर तरण सैनी को चुना गया। आयोजन समिति के अलावा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/