फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All India Kick Boxing Championship: Dr. Ram Manohar Lohia and Avadh University first in women category

Meerut: अखिल भारतीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप: महिला वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया व अवध विवि प्रथम

Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
सार

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में चल रही पांच दिवसीय अखिल भारतीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का विजेताओं के सम्मान के साथ समापन किया गया।

विज्ञापन
All India Kick Boxing Championship: Dr. Ram Manohar Lohia and Avadh University first in women category
किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में चल रही पांच दिवसीय अखिल भारतीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का विजेताओं के सम्मान के साथ समापन किया गया। जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में बने बॉक्सिंग रिंग में पांच दिन तक खिलाड़ियों ने जमकर किक बॉक्सिंग में अपना दम दिखाया।

विज्ञापन


किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन प्रथम स्थान डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मैसूर विश्वविद्यालय को मिला। तृतीय स्थान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में ओवरऑल प्रथम स्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान आईआईएमटी को मिला।

विज्ञापन

कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में युवा जोश दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुभारती विश्वविद्यालय युवाओं में खेल प्रतिभा का निर्माण कर उन्हें देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। मुख्य अतिथि वाको किक बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश की संपदा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर बधाई दी। किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के संयोजक व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र मोहम्मद अकदस ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

महिला वर्ग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्रा मधु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुभारती विश्वविद्यालय की छात्रा भूमिका यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। एआईएसयू की छात्रा श्रीलेखा एम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की छात्रा मेनारिया प्रांजल ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया।

84 किग्रा. भार में प्रथम स्थान मकोरवाल अंश, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान तुषार, मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, तृतीय स्थान महाजन आर्यन, महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान सोलंकी मंडल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को भी मिला।

50 किग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान कोठी दिया जयेंद्र, महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मौर्य शशि कला, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला। तीसरा स्थान भोई प्रिया, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। साथ ही तृतीय स्थान साहू रूपाली, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने भी प्राप्त किया।

विज्ञापन

55 किग्रा. भार में प्रथम स्थान कुमारी रज्जू, डीएवी विश्वविद्यालय, दूसरा स्थान के अमीषा शेरिन, महिलाओं गृह विज्ञान और उच्च शिक्षा अविनाशीलिंगम संस्थान, तीसरा स्थान यादव शोभा, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। इसमें तीसरा स्थान सामल बरसा रानी, उत्कल विश्वविद्यालय ने भी प्राप्त किया।

60 किग्रा. भार में प्रथम स्थान मधु, चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब, द्वितीय स्थान भूमिका यादव, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, तीसरा स्थान एम श्रीलेखा, महिलाओं गृह विज्ञान और उच्च शिक्षा अविनाशीलिंगम संस्थान, साथ ही तीसरा स्थान मेनारिया प्रांजल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने भी प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed