{"_id":"69d183f7f8d142e48b0f74fc","slug":"alka-kept-crying-while-clinging-to-the-dead-body-meerut-news-c-14-1-mrt1066-1151943-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शव से लिपटकर बिलखती रही अलका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शव से लिपटकर बिलखती रही अलका
विज्ञापन
भैया उठो ना... देखो मैं आ गई... मुझे छोड़कर मत जाओ... भाई के शरीर से लिपटकर बहन अलका की ये करुण पुकार जिसने भी सुनी, उसका कलेजा कांप उठा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब अंकित का शव घर पहुंचा, तो अलका का विलाप देखकर हर आंख नम थी। लेकिन किसे पता था कि यह विलाप दुख नहीं बल्कि एक शातिर कातिल का खौफनाक नाटक था।
अंकित की मौत के बाद अलका ने शोक का ऐसा मंजर रचा कि पुलिस और ग्रामीण भी एक पल के लिए चकमा खा गए। वह बार-बार बेसुध हो रही थी भाई को शराब छोड़ने की अपनी पुरानी सलाहों का वास्ता दे रही थी और खुद को कोस रही थी। सिसकियों के बीच उसने कहा था, मैं उसे बार-बार टोकती थी कि शराब मत पिया करो... अगर उसने मेरी बात मान ली होती, तो आज वह जिंदा होता। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि जिस भाई को अलका एकमात्र सहारा बता रही थी उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी पवन उर्फ पोली के साथ मिलकर मौत की पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी।कल तक लोग चर्चा कर रहे थे कि अलका ने भाई की जिम्मेदारी के चलते शादी नहीं की थी लेकिन हकीकत में वही उसकी कालित निकली।