{"_id":"5d45f5218ebc3e6cd666e1a1","slug":"alexander-athletic-club-election-today-meerut-news-mrt4365738137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलेक्जेंडर एथलीट क्लब : चुनाव आज, प्रचार के अंतिम दिन सोशल मीडिया पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलेक्जेंडर एथलीट क्लब : चुनाव आज, प्रचार के अंतिम दिन सोशल मीडिया पर प्रहार
विज्ञापन
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलीट क्लब का चुनाव रविवार (आज) को होगा। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा और इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुकेश गुप्ता गुट ने जहां रात में जीरो माइल स्टोन के पास एक मंडप में सदस्यों का सामूहिक भोज रखते हुए अपने पैनल का परिचय कराया। वहीं दूसरे गुट ने जनसंपर्क के साथ ही शुक्रवार को मुकेश गुप्ता गुट द्वारा लगाये गये आरोपों का सोशल मीडिया पर उल्टे आरोप लगाते हुए जवाबी हमला बोला।
क्लब के चुनाव को लेकर इस समय सोशल मीडिया पिछले कई दिनों से पटा पड़ा है। मुकेश गुप्ता, अरविंद जैन आदि द्वारा सदस्यता को लेकर भेजे जा रहे मेसेज का राकेश जैन - विपिन अग्रवाल सीएस राम दास पैनल ने पलटवार किया है। दिन भर चले मेसेज में आरोप लगाया कि अरविंद जैन और मुकेश गुप्ता ने लगभग 150 लोगों से सदस्यता के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। लेकिन 29 मई 2018 की मीटिंग में केवल 16 ही लोगों के नाम पर चर्चा की गई। इसी तरह डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज व चिट्स और उच्च न्यायालय में भी केवल सोलह लोगों की सूची दाखिल की गई थी। इससे साफ होता है कि बाकी 134 लोगों के साथ अरविंद जैन लाली और मुकेश गुप्ता ने न सिर्फ झूठ बोला, बल्कि उनका मखौल बनाया है। वहीं शुक्रवार को मुकेश गुप्ता गुट ने विपक्षी गुट पर पिछले कार्यकाल में तमाम वित्तीय अनियमितताएं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
मतदान आज, तैयारी पूरी
क्लब कार्यकारिणी चुनाव को आज होने वाले मतदान की शनिवार शाम तक तैयारी पूरी कर ली गई। सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे और चुनाव अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज दिलीप कुमार गुप्ता ने मतदान स्थल का जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्लब परिसर में दोनों गुट अपने - अपने कैंप लगा सकते है। मतदान के बाद मतगणना के लिए अगल-अलग स्थान चिह्नित किए गए है। उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए अलग मतगणना होगी, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना अलग होगी। सदस्य क्लब के परिचय पत्र के अलावा भारत सरकार द्वारा जारी सात पहचान पत्रों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 26 प्रत्याशी मैदान में हैं।