Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alert: Parking Closed at Meerut South RRTS Station After Delhi Blast, Passengers Protest

Alert: 'मेरठ साउथ' रैपिड स्टेशन पर पार्किंग बंद, यात्रियों का हंगामा; पुलिस और सुरक्षा टीम मौके पर

Tue, 11 Nov 2025 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 11 Nov 2025 01:14 PM IST
सार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद यूपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर पार्किंग बंद कर दी गई, जिसके बाद यात्रियों ने विरोध और हंगामा किया। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

विज्ञापन
Alert: Parking Closed at Meerut South RRTS Station After Delhi Blast, Passengers Protest
मेरठ साउथ स्टेशन पर पार्किंग को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और शहरों के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस और सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Blast: रोटी की तलाश में दिल्ली आया था…धमाके ने छीन लिया सहारा, मेरठ के मोहसिन की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Trending Videos

इसी क्रम में मंगलवार सुबह परतापुर स्थित मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन की पार्किंग को आरआरटीएस प्रशासन ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया। रोजाना मेरठ से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की ओर सफर करने वाले कई यात्री जब बाइक और कार लेकर स्टेशन पहुंचे, तो उन्हें पार्किंग बंद मिलने पर परेशानी हुई।

कर्मचारियों द्वारा पार्किंग बंद किए जाने की जानकारी देने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे काम पर जाने की जल्दी में हैं और पार्किंग बंद होने से वाहन खड़ा करने में परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और नाराजगी को देखते हुए परतापुर पुलिस और स्टेशन पर तैनात सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को समझाया कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है और स्थिति नियंत्रित की गई। आक्रोश और दबाव को देखते हुए कुछ देर बाद पार्किंग सुविधा को फिर से चालू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed