फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Albendazole tablets distributed on National Deworming Day

Meerut News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित कीं

Wed, 11 Feb 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets distributed on National Deworming Day
आर्य कन्या इंटर कालेज में ष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम। (स्त्रोत संस्थान) मवा
मवाना। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और आर्य समाज इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम किए गए। वार्डन पूनम शर्मा और डॉ. अनिल शर्मा ने छात्राओं को कृमि मुक्ति के महत्व और स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे दिवस की तिथि कक्षा बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखें और छात्राओं से इसे डायरी में नोट करने को कहें ताकि अभिभावक भी अवगत हो सकें। डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य को उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताते हुए सभी छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित कीं। इसी क्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भी प्रधानाचार्या आशा भारती ने छात्रों को कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जागरूक किया और एल्बेंडाजोल वितरित की। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed