फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   akshey tritiya par dhaan

अक्षय तृतीया पर हुई ‘धनवर्षा’

Tue, 10 May 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। साप्ताहिक बंदी के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक दुकानों और शोरूमों पर भीड़ रही। आम दिनों के मुकाबले 25 से 30 फीसदी ज्यादा कारोबार हुआ। आटोमोबाइल सेक्टर से लेकर गैजेट्स तक की भी खरीदारी हुई।
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले दिनों करीब डेढ़ माह तक बंद रही सराफा मंडी को अक्षय तृतीय से काफी उम्मीदें थी। इसके लिए सराफा कारोबारियों ने पूरी तैयारी की थी। स्थानीय गहनों के साथ ही बैंकाक से भी गहने मंगवाए गए थे।
विज्ञापन

कई कारोबारियों ने छूट भी दी। ग्राहकों ने हल्के गहने और शोपिस ज्यादा पसंद किए। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले कारोबार कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार में अभी तक उछाल नहीं आया है। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार सराफ ने बताया कि कारोबार अच्छा हुआ है। रोजाना आठ से 10 करोड़ का कारोबार होता है, आज 30 फीसदी ज्यादा हुआ है। सराफा व्यापार संघ के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को थोक  सराफा मंडी बंद रही।
 
पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा कीमत
अक्षय तृतीया पर पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा 10 ग्राम सोने की कीमत दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले करीब तीन हजार रुपये ज्यादा कीमत रही। जहां पिछले साल 10 ग्राम सोने की कीमत 27150 थी। वहीं सोमवार को 30050 कीमत रही। इससे भी ज्यादा तेजी 2010 और 2011 में देखी गई थी।

ये है पिछले पांच साल के आंकड़े
सन             प्रति दस ग्राम सोने की कीमत
2016            30050
2015            27150
2014            27210
2013            28000
2012            29300
नोट: यह कीमत सराफा कारोबारियों द्वारा दी गई है।

ऑटोमोबाइल
मेरठ में 20 से ज्यादा दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम हैं। इन शोरूमों पर प्रतिदिन से करीब 25 से 30 फीसदी वाहन ज्यादा सेल हुए। बजाज शोरूम के संचालक वरुण गर्ग बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर शोरूम से 50 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की सेल हुई। होंडा प्लेटेनियम के जीएम कपिल शर्मा बताते हैं कि प्रतिदिन से ज्यादा कारें बिकी हैं।

गैजेट्स
यूथ को ध्यान में रखकर शोरूम संचालकों ने गैजेट्स पर ज्यादा फोकस किया था। युवाओं ने भी अक्षय तृतीया पर खूब गैजट्स खरीदे। इसमें मुख्य रूप से स्मार्ट फोन, लैपटॉप, टैबलेट रहे। शोरूम संचालक सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन से 30 फीसदी ज्यादा कारोबार हुआ है।


गारमेंट्स
अक्षय तृतीया पर सोना चांदी और गाड़ियों के अलावा युवाओं ने कपड़ों भी खरीदे। सोमवार के बाद भी बाजारों की मुख्य शोरूम खुले जहां अच्छी सेल हुई। व्यापारियों के अनुसार सेल प्रतिदिन से ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed