{"_id":"69fc9b935a2afa6f9a07b478","slug":"akshays-goal-helped-spartan-club-win-the-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-152932-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अक्षय के गोल से स्पार्टन क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अक्षय के गोल से स्पार्टन क्लब ने जीता मैच
Thu, 07 May 2026 07:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 07 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी की टीम को 4-0 से हराया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बारहवां मुकाबला स्पार्टन क्लब और इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी के बीच हुआ। इसमें स्पार्टन क्लब की टीम ने 4-0 से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अक्षय ने शानदार दो गोल किए।
मैच की शुरुआत से ही स्पार्टन टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। दर्शकों को तेज रफ्तार फुटबाल और शानदार अटैक देखने को मिले।
टीम की ओर से पहला गोल अक्षय ने 28वें मिनट में किया। इसके बाद 43वें मिनट में अक्षय ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त को और मजबूत कर दिया। दूसरे हाफ में क्षितिज ने 66वें मिनट में शानदार गोल किया। मैच के 80वें मिनट में डिफ्लेक्शन के चलते एक गोल हुआ, जिससे स्पार्टन टीम ने 4-0 की बड़ी जीत दर्ज की। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि शुक्रवार को एजेक्स फुटबाल क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग टीम के बीच शाम 5 बजे से मैच होगा।