फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akshaya Tritiya 2018: Buy gold and silver utensils from here, special benefits

अक्षय तृतीया 2018: आज यहां से खरीदें सोने-चांदी के बर्तन, मिलेगा विशेष लाभ

Wed, 18 Apr 2018 01:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 18 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2018: Buy gold and silver utensils from here, special benefits
सोने-चांदी के बर्तन - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया ऐसा मुहूर्त है जिसका कभी क्षय नहीं हो सकता। अक्षय तृतीया का अबूझ और सदैव शुभ शगुन होता है। शुभ शगुन में सोना, चांदी, हीरों की खरीदारी का विशेष लाभ होता है। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा, ऑटो और इलेक्ट्रानिक मार्केट तैयार है। अक्षय तृतीया पर बाजार को 20 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद है। उम्मीद तो अधिक के कारोबार की थी, लेकिन कीमतें बढ़ने के कारण कुछ आशंका है। आज सराफा कारोबारी सुबह 10 बजे प्रतिष्ठान खोलेंगे और देर रात तक शोरूम खुले रहेंगे। शहर सराफा, नीलगली, सदर सराफा, आबूप्लाजा से लेकर सेंट्रल मार्केट सराफा बाजार के सभी कारोबारी ग्राहकों के स्वागत को तैयार हैं। 

विज्ञापन


पहली बार बनाए बर्तन
मनोहर लाल सर्राफ एंड संस के संचालक विवेक शेखर कहते हैं कि सोने के ये बर्तन नाती के जन्म पर उसे देने के लिए बनवाए थे। एक और बच्चे के समारोह में दोबारा ये बर्तन तैयार कराए। हमने सोचा इस बार अक्षय तृतीया पर इन्हें ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएं। पांच बर्तनों का सेट बनाया है। इसमें दो कटोरी, एक गिलसिया, एक चम्मच और एक प्लेट है। खास अक्षय तृतीया के लिए लांच किए हैं। कारीगरों ने तीन हफ्तों में इन्हें बनाकर तैयार किया है। 
विज्ञापन


जेवर, बर्तन सब खरीदें
बाजार में सोने, चांदी के जेवर, बर्तन, भारी गहने, टेम्पल ज्वैलरी, पत्तरा ज्वैलरी, हीरे के गहने, सिक्के, गिन्नी, नोट और गिफ्ट हैं। मूर्तियां, पेंडेंट, फ्लावर वॉश आदि भी हैं। शुद्ध सोने के अलावा हल्की कीमत में गोल्ड प्लेटड आयटम भी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ से बना हर बर्तन
पांचों बर्तन 22 कैरेट सोने में हॉलमार्क वाले हैं। इनका वजन करीब 120 ग्राम है। इन्हें बनाने में लगभग 600 ग्राम सोने का प्रयोग हुआ। बगैर टांका और मोल्ड के हाथ से ये बर्तन बनाए हैं। बर्तनों में मुख्य काम फिनिशिंग और पॉलिशिंग का है, जो इन बर्तनों की शोभा बढ़ा रहे हैं।

पढ़ें : अक्षय तृतीया 2018: डिस्काउंट और नो मेकिंग चार्ज पर खरीदें गहने

उपहार में करें प्रयोग

Akshaya Tritiya 2018: Buy gold and silver utensils from here, special benefits
गोल्ड ज्वैलरी - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया के लिए खासतौर पर सोने के बर्तन लांच किए हैं। पूजन, शुभ समारोहों व शगुन के अलावा उपहार के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। -विवेक शेखर, संचालक मनोहर लाल सर्राफ एंड संस

सिक्के, गिन्नी और नोट भी
अक्षय तृतीया पर सोने, चांदी के गहनों के साथ सिक्के, गिन्नी, नोट और उपहार भी हैं। ग्राहक अपनी इच्छानुसार हल्के-भारी गहने खरीद सकते हैं। -राजेंद्र कुमार जैन, जोधामल कैलाशचंद ज्वैलर्स सदर सराफा 

बजट के अनुसार लें
हर डिजायन व वजन के गहने तैयार हैं। ग्राहक मनचाहे बजट में ले सकते हैं। गिफ्ट आयटम, मूर्तियां, सिक्के भी हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया पर खरीदना शुभ होता है। -मुकेश रस्तोगी, संचालक स्वर्णगंगा ज्वैलर्स

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed