फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   akshaya tritiya 2018: Bumper discounts on the purchase of gold and diamond

अक्षय तृतीया 2018: डिस्काउंट और नो मेकिंग चार्ज पर खरीदें गहने

Wed, 18 Apr 2018 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 18 Apr 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2018: Bumper discounts on the purchase of gold and diamond
सोने की खरीद पर भारी छूट - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार के लिए एशिया की सबसे बड़ी सोना मंडी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सराफा कारोबारियों ने लेटेस्ट डिजाइन के गहनों का डिस्प्ले कर दिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम छूट व ऑफर भी लांच कर दिए हैं। शहर के मुख्य सराफा बाजार से लेकर आबूप्लाजा, आबूलेन, सदर व अन्य छोटे गहना बाजारों में छोटे-बड़े हर रिटेल कारोबारी ने अक्षय तृतीया की तैयारी की है। नए गहनों का स्टॉक है। प्रदर्शनी भी आयोजित की है। ताकि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर अधिक से अधिक ग्राहक पीली धातु की खरीद का लाभ लें। इस मौके पर सोना, चांदी, हीरा के अलावा माणिक और राशि रत्नों के अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार सोने के दाम दो दिन पहले ही बढ़े हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


छूट, सेविंग स्कीम और दोगुना मुनाफा
अक्षय तृतीया के लिए कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार स्कीमें चला रहे हैं। इसमें नो मेकिंग चार्ज, मेकिंग चार्ज में कुछ प्रतिशत की छूट, गहनों की खरीद पर सिक्का मुफ्त, तय खरीद पर इलेक्ट्रानिक आयटम व निश्चित उपहार, 100 प्रतिशत पर एक्सचेंज, सेविंग स्कीम में आकर्षक ब्याज सहित अन्य ऑफर विशेषकर अक्षय तृतीया के लिए हैं। 
विज्ञापन


इन गहनों की कर सकते हैं खरीदारी 
अक्षय तृतीया पर हल्के-भारी हर तरह के डिजायनर व सिंपल गहने हैं। चूड़ी, कंगन, अंगूठी, कॉक टेल अंगूठी, मांगटीका, बेंदी, झूमर, नथ, पहाड़ी नथ, हाथफूल, ब्रेसलेट, हल्की-भारी चेनें, नाक की कील, टॉप्स, झुमकी, इयरिंग्स, बाली, झाले, डेंगल्स, हार, सेट, पायल, बिछिया, छल्ले, हेयरपिन, कमरबंद, सोने व चांदी के सिक्के, भगवान की मूर्तियां, नोट एवं गिफ्ट आयटम आदि हैं। ठोस धातु, पत्ते के अलावा गोल्ड प्लेटिंग वाले आयटम भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु- 
मेरठ में 3500 से अधिक सराफा कारोबारी
प्रतिदिन 10 करोड़ से अधिक कारोबार
आबूलेन आबूप्लाजा, सदर सराफा, शहर सराफा, नीलगली, सेंट्रल मार्केट हैं प्रमुख बाजार
एशिया की सबसे बड़ी गोल्ड मंडी है मेरठ

बीस फीसदी की छूट 

akshaya tritiya 2018: Bumper discounts on the purchase of gold and diamond
अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया पर डायमंड के गहने और गहनों की मेकिंग दोनों पर फ्लैट 20 प्रतिशत छूट दे रहे हैं। इस अवसर पर हमने डिजायनर ज्वैलरी की प्रदर्शनी भी लगाई है। यह ऑफर सिर्फ अक्षय तृतीया के लिए है। -सुयश रस्तोगी, ज्वैल 111 मंगल पांडे नगर

सोने का सिक्का फ्री
दस ग्राम सोने के गहनों की खरीद पर एक 0.25 ग्राम का सोने का सिक्का एवं एक कैरेट हीरे की ज्वैलरी खरीदने पर .25 ग्राम के दो सोने की सिक्के उपहार में दे रहे हैं। आकाश मांगलिक, संचालक भगत ज्वैलर्स आबूप्लाजा

नहीं लेंगे मेकिंग चार्ज 
अक्षय तृतीया पर हमने नो मेकिंग चार्जेज स्कीम निकाली है। 18 से 25 अप्रैल तक एक सप्ताह का ऑफर रहेगा। इसमें डायमंड और सोने दोनों के गहनों की खरीद पर केवल आभूषण की कीमत देनी होगी। मेकिंग चार्ज नहीं लगेगा। अमित गुप्ता, संचालक सव्या ज्वैलस

एक्सचेंज में कटौती शून्य
अक्षय तृतीया पर गोल्ड एक्सचेंज में जीरो कटौती दे रहे हैं। डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 5 से 25 प्रतिशत की छूट एवं 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी पर 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक मेकिंग चार्जेज में छूट दे रहे हैं। अभिषेक जैन, संचालक तनिष्क शोरूम आबूप्लाजा

तैयार कराए हल्के डिजाइन
पांच ग्राम से ज्यादा वजन के सोने के सिक्के जो 24 कैरेट में हॉलमार्क के साथ हैं। लाइटवेट सोने के गहने खासतौर पर अक्षय तृतीया के लिए तैयार कराए हैं। हीरे के लेटेस्ट डिजायन के आभूषण बेहद आकर्षक रेट पर उपलब्ध रहेंगे। अशोक रस्तोगी, नादरमल अशोककुमार ज्वैलर्स सराफा बाजार

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed