{"_id":"697299e86588f3c3b603e8b4","slug":"akhilesh-yadav-practices-appeasement-politics-brajesh-pathak-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1089260-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं: ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं: ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर प्यारेलाल शर्मा स्मारक हाल में वाणी
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बृहस्पतिवार को तीखा हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वह जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। अगर अखिलेश यादव जाति और धर्म की राजनीति न करें तो आने वाले समय में उनके लिए प्रधानी का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। अपने दौरे के क्रम में वह मेरठ के प्यारे लाल शर्मा स्मारक पहुंचे जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। अखिलेश यादव केवल जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जनता अब इन बातों को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन चाहती है, न कि तुष्टिकरण की राजनीति।
बख्शे नहीं जाएंगे ज्वालागढ़ के दोषी
कपसाड़ और ज्वालागढ़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इन दोनों मामले में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। जांच के बाद जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगा। उच्च अधिकारी इस मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। शासन भी नजर बनाए हुए है।