मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति चिह्नित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम के हस्ताक्षर होते ही कार्यवाही शुरू हो जाएगी। पुलिस ने बताया कि लिसाड़ीगेट में उसकी अवैध बनीं दुकानों पर कार्रवाई हो चुकी हैं।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर बंजारा का आलीशान बंगला है। तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा में, 20 बीघा जमीन महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी व नौ बीघा फलावदा समेत कई जगह पर जमीन होना बताया गया।
2 of 5
अकबर बंजारा मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी अकबर ने बना रखे हैं। सात करोड़ कीमत के समसपुर गांव में 53 बीघे का आम का बाग है, जो एक व्यापारी से खरीदा था। एसपी देहात ने बताया है कि सभी संपत्ति की कीमत 26 करोड़ मानी गई है। इसके अलावा भी अकबर बंजारा की संपत्ति तलाशी जा रही है। जल्द ही संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।
3 of 5
अकबर बंजारा मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
उग्रवादियों के हमले में मारा गया था बंजारा
फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। असम पुलिस दोनों भाइयों को बी वारंट पर असम ले गई थी। 18 अप्रैल को उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस की कस्टडी में दोनों भाई मारे गए थे।
4 of 5
अकबर बंजारा मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
असम पुलिस ने खुलासा किया था कि दोनों भाइयों को बांग्लादेश तक कनेक्शन थे। आरोपियों ने प्रतिबंधित मीट को सप्लाई करके करोड़ों रुपये अर्जित किए थे। उससे काफी संपत्ति खरीदी। पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई समीम पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।
5 of 5
अकबर बंजारा मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
बांग्लादेश बार्डर पर भी फार्म हाउस बताया
पुलिस के अनुसार, असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर बंजारा का फार्म हाउस बताया गया है। वहां पर प्रतिबंधित पशुओं के मीट पहुंचाने का अड्डा बना रखा था। असम में एक शातिर अपराधी से उसकी दोस्ती थी। उसके जरिये बंजारा ने अपना नेटवर्क विदेशों तक फैला दिया था। पुलिस का कहना कि अकबर के पिता पीरू बंजारा को भी नामजद किया गया है।