फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akbar Banjara along with brother Salman handed over in the shadow of bayonets

संगीनों के साए में अकबर बंजारा भाई सलमान समेत सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 22 Apr 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Akbar Banjara along with brother Salman handed over in the shadow of bayonets
संगीनों के साए में अकबर बंजारा भाई सलमान समेत सुपुर्द-ए-खाक-शीर्षक
विज्ञापन

मेरठ/फलावदा। गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को बृहस्पतिवार को फलावदा में संगीनों के साए में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सुबह चार बजे परिजन असम दोनों के शव लाए। जनाजे में भीड़ लगते ही भारी पुलिस बल पहुंच गया।
फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और सलमान को 14 अप्रैल को असम पुलिस बी-वारंट पर मेरठ से लेकर गई थी। असम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड पर दोनों भाई पुलिस कस्टड़ी में थी। सोमवार रात 1:15 बजे दोनों भाइयों को असम पुलिस गोस्तकरी का रूट देखने के लिए लेकर गई थी। तभी उग्रवादियों ने हमला बोल दिया, जिसमें दोनों भाई मारे गए थे। चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। अकबर और सलमान का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

बड़े लोगों के बचाने के लिये मार डाले मेरे बेटे: पीरू बंजारा
अकबर के पिता पीरू ने असम पुलिस पर आरोप लगाया कि गोतस्करी के धंधे में लिप्त बड़े लोगों को बचाने के बचाने के लिए उसके बेटों को मार डाला। अकबर बंजारा के साले सलीम ने बताया कि वह खुद असम में मौजूद था। उसकी अकबर तथा सलमान से लगातार बात हो रही थी। सब कुछ ठीक-ठाक था। पहले एनकाउंटर में मारने की खबर आई और फिर बाद में उग्रवादियों द्वारा हमला बताया गया। परिजनों ने कहा कि उन्हें अदालत से इंसाफ की उम्मीद है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed