{"_id":"675211f275d5b1501e067819","slug":"akash-and-deepul-became-mr-fresher-meerut-news-c-72-1-mrt1063-125561-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आकाश और दिपुल बने मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आकाश और दिपुल बने मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन
मेरठ----------सुभारती फ्रेशर पार्टी न्यूज
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के पंडित रविशंकर संगीत सभागार में फ्रेशर पार्टी हुई। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल और सीईओ डॉ. शल्या राज ने छात्रों का स्वागत किया। बैचलर प्रोग्राम में आकाश चौधरी और मास्टर प्रोग्राम में दिपुल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
डिस्को थीम पर आधारित कार्यक्रम में छात्रों ने हॉल को गुब्बारों और चमकते सितारों से सजाया। संचालन छात्रा मुस्कान सिंह और बीएससी इंटीरियर डिजाइन की छात्रा खुशी ने किया। डॉ. विधि खंडेलवाल ने फ्रेशर्स का स्वागत करते हुए सीनियर्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को टीम वर्क को बढ़ावा देने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रो. डॉ. पिंटू मिश्रा ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नृत्य और गायन जैसी कई शानदार प्रस्तुतियां शामिल थीं। बैचलर प्रोग्राम में ईशा राव और मास्टर प्रोग्राम में पीहू को मिस फ्रेशर चुना गया। संवाद