{"_id":"5bd3fb5fbdec222f4e2671b0","slug":"ajit-choudhary-and-employee-leader-vipin-tyagi-transfer-in-medical-collage-merut","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅ. अजित और कर्मचारी नेता विपिन का ट्रांसफर, मेडिकल कॉलेज में दोनों के बीच हुई थी मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅ. अजित और कर्मचारी नेता विपिन का ट्रांसफर, मेडिकल कॉलेज में दोनों के बीच हुई थी मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
डॉ. अजित चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजित चौधरी और कर्मचारी नेता विपिन त्यागी के बीच 10 अगस्त को हुई मारपीट के मामले में दोनों का ही ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों तरफ से दर्ज एफआईआर के मामले को शासन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने डा. अजित चौधरी का ट्रांसफर उनके मूल विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में किया है। जबकि कर्मचारी नेता विपिन त्यागी का ट्रांसफर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक केके गुप्ता ने मेडिकल कालेज बंदायू कर दिया है। सीएमएस अजित चौधरी के ट्रांसफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज में खलबली है। वहीं विपिन त्यागी के ट्रांसफर से कर्मचारी एसोसिएशन आश्चर्य में है। मेडिकल कॉलेज में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाकर एसएसपी और डीएम से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने अजित चौधरी की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में विपिन पक्ष के मनोज पुंडीर को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसमें विपिन त्यागी ने एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
डा. अजीत के ट्रांसफर पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मेडिकल के एसआईसी डा. राकेश दूबे 45 दिन के अवकाश पर हैं। इसके साथ ही वह स्वयं भी एक सप्ताह के अवकाश पर जा रहे हैं। इसलिए अभी डा. अजीत को रिलीव नहीं किया जा सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/