फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   air quality index Meerut in most polluted of 125 cities of country

वायु प्रदूषण: देश के 125 शहरों में सबसे प्रदूषित रहा मेरठ, 364 रिकॉर्ड किया गया एयर क्वालिटी इंडेक्स

Sun, 10 Apr 2022 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

देश के 125 शहरों की सूची में मेरठ फिर से सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर में शामिल हो गया है। बागपत दूसरे नंबर पर और गाजियाबाद तीसरे नंबर पर रहा।
 

विज्ञापन
air quality index Meerut in most polluted of 125 cities of country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश के 125 प्रदूषित शहरों में मेरठ शहर का भी नाम आया। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता हुआ 364 पर पहुंच गया। जो बहुत ही खराब श्रेणी में था। लगातार खराब होती हवा के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन में देश के 125 शहरों की सूची में मेरठ फिर से सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर में शामिल हो गया है। बागपत दूसरे नंबर पर और गाजियाबाद तीसरे नंबर पर रहा।

विज्ञापन


एनसीआर में प्रदूषित होती हवा ने लोगों का सांस लेना भी मुश्किल कर दिया है। मेरठ एनसीआर में पहले से ही प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रहा है। लेकिन रविवार को रात नौ बजे तक के जारी किए गए आंकड़े में यह पहले नंबर पर पहुंच गया है। वायु प्रदूषण की गुणवत्ता को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयास के बावजूद भी मेरठ में एक बार फिर से प्रदूषण की स्थिति भयानक हो गई है।
विज्ञापन


300 से ऊपर खतरनाक है प्रदूषण
प्रदूषण के जानकारों का कहना है कि 300 से ऊपर प्रदूषण का स्तर पहुंचने पर वह बहुत ही खतरनाक स्थिति में आ जाता है। जबकि मेरठ का वायु प्रदूषण रविवार को 364 दर्ज किया गया। यह सबसे खराब श्रेणी की ओर बढ़ गया है। रेड कैटेगरी में एनसीआर में मेरठ गाजियाबाद बागपत और मुजफ्फरनगर की हवा पहुंच गई है। यहां पर सांस लेना भी लोगों को भारी हो रहा है। अगर ऐसे ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में और भी आगे वायु प्रदूषण का स्तर बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्रमुख शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स
मेरठ 364 
बागपत 322
गाजियाबाद 307
मुजफ्फरनगर 306
ग्रेटर नोएडा 271 
नोएडा 250
  • पिछले 10 दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स 
1    206
2           280
3         288
4         297 
5 275
6     242
7     275
8        277
9         313
10 364

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed