यूपी: अक्तूबर में वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी, मेरठ का एक्यूआई गिरा, बागपत का बढ़ा
प्रदूषण बढ़ने का प्रमुख कारण पराली और कूड़े का जलाया जाना और प्रतिबंधित वाहनों का संचालन है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में धूप कम होने पर एक्यूआई और बढ़ सकता है। वायु प्रदूषण के कारण वातावरण में छोटे कण उड़ते है।
ये एक स्तर पर जाकर एकत्र हो जाते हैं। इससे हवा की गुणवत्ता और खराब हो जाती है। इसके चलते अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती हैं। आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
क्षेत्र एक अक्तूबर 14 अक्तूबर
मेरठ 135 243
गंगानगर 145 239
पल्लवपुरम 155 273
जयभीम नगर 114 284
मेडिकल 127 270
बेगमपुल 187 295
दिल्ली रोड 178 279
केसरगंज 152 285
हापुड़ चौराहा 166 299
कंकरखेड़ा 130 249
अब तक ये हुई कार्रवाई
- एनएच 334बी मेरठ बागपत पर धूल उड़ने पर 7500 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगा
- शहर की 105 इंडस्ट्री और चार बड़ी साइट को नोटिस दिए गए
- एनएएस कॉलेज कैंपस में कूड़ा जलाने पर 25 हजार का जुर्माना
- गढ़ रोड कैंट बोर्ड के डंपिंग साइट पर कूड़ा जलाने पर 25 हजार जुर्माना
- कोल्हू में पॉलीथिन जलाने पर 12 कोल्हू सील
- शताब्दी नगर व उद्योगपुरम में लक्ष्मी इंडस्ट्री व जय अंबे बैट्री इंडस्ट्री को बंदी की कार्रवाई की संस्तुति
- दिल्ली रोड पर दो जगह कूड़ा जलाने पर प्रदूषण बोर्ड ने नगर निगम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा
- बाईपास स्थित बालाजी ट्रेडर्स व वैभव ट्रेडर्स पर खुले में सामग्री डालने पर 50-50 हजार जुर्माना
जुर्माने के बाद भी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जला रहा कैंट बोर्ड
एक तरफ ग्रेप लागू करने की तैयारी है, वहीं किला परीक्षितगढ़-गढ़ संपर्क मार्ग पर बनाए गए कैंट बोर्ड के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाया जा रहा है। कूड़ा जलाए जाने पर प्रशासन कैंट बोर्ड पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा चुका है। मंगलवार को इस डीएम और एसएसपी ने प्रदूषण नियंत्रण के मानकों पर ब्रिगेडियर से बात भी की थी।
कैंट बोर्ड को स्वच्छता सर्वेक्षण में हाल ही में देश में तीसरा सबसे स्वच्छ कैंट घोषित किया गया है लेकिन हकीकत अलग है। कैंट बोर्ड अपने क्षेत्र को तो साफ कर रहा है लेकिन यहां के कूड़े को वह खुले में डालता है।
कैंट बोर्ड के कूड़े के कारण परीक्षितगढ़ से गढ़ रोड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर दूर-दूर तक कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। यहां पर अक्सर कूड़ा जलाया जाता है। बुधवार को भी यहां धुआं नजर आया। कैंट बोर्ड अफसरों का कहना है कि एक टैंकर वहां रखा गया है। आग बाहरी लोग लगा जाते हैं। कूड़े में नीचे तक आग लगी हुई है। ऐसे में अभी और प्रयास किए जा रहे हैं।
फिर बढ़ा दिन-रात का तापमान
दिन और रात के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन में अभी मौसम में गर्मी है। तापमान सामान्य से ऊपर है। हवाओं का रुख बदलने पर मौसम में नमी बढ़ेगी। उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/