फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Air gets polluted again, AQI reaches 241

Meerut News: फिर दूषित हुई हवा, 241 पहुंचा एक्यूआई

Fri, 07 Nov 2025 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 07 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Air gets polluted again, AQI reaches 241
सुबह स्कूल जाने के वक्त मौसम में ठंड रहती है, ऐसे में गरम कपड़े पहन कर वेस्ट एंड रोड से स्कूल ज
शहर में दिल्ली रोड पर 271 और बेगमपुल पर 266 दर्ज किया
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दो दिन की राहत के बाद एनसीआर में हवा फिर से दूषित होने लगी है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 241 के स्तर पर पहुंच गया। अन्य जिलों में भी एक्यूआई का स्तर बढ़ गया है।
दीपावली से पहले एक्यूआई बढ़ने लगा था लेकिन इसके बाद तेज हवा से एक्यूआई का स्तर नीचे आने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया। शक्रवार को यह 241 दर्ज किया गया। इसकी वजह सुबह के समय में स्मॉग और दिन में उड़ती धूल और काला धुआं उगल रहे वाहनों हैं।शहर के विभिन्न इलाकों गंगानगर में 206, जयभीम नगर 256, पल्लवपुरम 260, बेगमपुल 266, दिल्ली रोड 271 एक्यूआई दर्ज किया गया। बागपत में 291, गाजियाबाद 314, मुजफ्फरनगर 236 एक्यूआई दर्ज किया गया। तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन

बढ़ने लगी ठंड, गर्म कपड़ों में स्कूल जा रहे विद्यार्थी
मेरठ। मौसम में ठंडक बढने लगी है। अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय मौसम काफी ठंडा रहता है। ठंड बढ़ने से लोगों ने भी गर्म कपड़े अलमारी से निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह के समय विद्यार्थी भी सर्दी की ड्रेस में स्कूल जाने लगे हैं। अभिभावक गर्म पकडगे पहनकर बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। चिकित्सकों ने भी बदलते मौसम में सावधान रहने के लिए कहा है। ठंड के समय पूरी बाजू के और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

सुबह स्कूल जाने के वक्त मौसम में ठंड रहती है, ऐसे में गरम कपड़े पहन कर वेस्ट एंड रोड से स्कूल ज

सुबह स्कूल जाने के वक्त मौसम में ठंड रहती है, ऐसे में गरम कपड़े पहन कर वेस्ट एंड रोड से स्कूल ज

सुबह स्कूल जाने के वक्त मौसम में ठंड रहती है, ऐसे में गरम कपड़े पहन कर वेस्ट एंड रोड से स्कूल ज

सुबह स्कूल जाने के वक्त मौसम में ठंड रहती है, ऐसे में गरम कपड़े पहन कर वेस्ट एंड रोड से स्कूल ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed