Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Air gets polluted again, AQI crosses 300

Meerut News: फिर दूषित हुई हवा, एक्यूआई पहुंचा 300 पार

Wed, 03 Dec 2025 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 03 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Air gets polluted again, AQI crosses 300
मोदीपुरम (मेरठ)। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से लाल श्रेणी में पहुंच गया है। हवा दूषित होने से शहरवासियों को फिर से परेशानी उठानी पड़ रही है और सुबह शाम की सैर पर फिर से ब्रेक लग गया है। एक्यूआई बढ़कर 300 पार हो गया है। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे दिन तापमान में उतार चढ़ाव देखा गया तो एक्यूआई का स्तर बढ़कर फिर से लाल श्रेणी में पहुंचकर 329 के स्तर पर पहुंच गया। हवा रुकी हुई है और एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से शहरवासी परेशान है। बच्चों को मुंह पर मास्क लगाकर जाने की सलाह दी जा रही है। सुबह शाम की सैर पर फिर से विराम लग गया है।
विज्ञापन

खरदौनी गांव में पूर्व में नौ कोल्हुओं पर सील लगाई गई थी लेकिन सभी ने सील तोड़कर कोल्हूओं का संचालन शुरू कर दिया है। काला धुआं उगल रहे काेल्हू प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। शहर का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। गंगानगर में 299, जयभीम नगर 366, पल्लवपुरम 322, बेगमपुल 320, दिल्ली रोड 315 एक्यूआई दर्ज किया गया। मौसम में भी उतार चढ़ाव का दौर बना है। हवा रुकी तो तापमान भी बढ़ा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 07.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में गिरावट आएगी। दिन का तापमान दो डिग्री तक गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed