फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AI-based skill training for college girls

Meerut News: महाविद्यालय में छात्राओं को एआई आधारित कौशल प्रशिक्षण

Tue, 06 Oct 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
AI-based skill training for college girls
खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए (संस्थान)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को कॅरिअर परामर्श प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के लिए एआई आधारित कौशल एवं रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को एआई और जनरेटिव एआई जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। भविष्य में रोजगार और कॅरिअर के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल के बारे में बताया गया। इस दौरान महाविद्यालय और नोएडा की संस्था निर्माण के बीच एक समझौता पत्र पर भी हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम सिंह ने की। संस्था की ओर से राहुल सिंह, चंदन गोस्वामी और श्रुति देवत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया गया कि 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण निशुल्क होगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्राचार्या डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में एआई शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. रचना बालियान ने छात्राओं को प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर समिति सदस्य डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. सीमा गौतम और डॉ. सुमन सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed