फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ahoi today, women will fast for their sons

Meerut News: अहोई आज, बेटों के लिए व्रत रखेंगी महिलाएं

Thu, 24 Oct 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 24 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ahoi today, women will fast for their sons
सहारनपुर। अहोई पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक रही। बेटों के साथ ही महिलाएं बेटियों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखेंगी। इसके लिए महिलाओं चांदी के मनके (बच्चे), पूजा-अर्चना का सामान, मिट्टी और स्टील घड़े भी खरीदे हैं। वहीं, अहोई पर जिले में वाहनों सहित हर तरह के कारोबार में इजाफा होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाएं अहोई पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। महिलाएं शाम के समय तारा देखकर व्रत को खोलेंगी। इससे पूर्व अहोई माता कथा सुनेंगी। पर्व को लेकर बुधवार को महानगर के सराफा बाजार, नया बाजार, चौकी सराय, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, कोर्ट रोड पर सराफा कारोबारियों के यहां से महिलाओं ने मनके (बच्चे) के जोड़े खरीदे हैं।
विज्ञापन


गोल-गोल छोटे चांदी के यह छल्ले हार में डालकर महिलाएं मिट्टी या स्टील के घड़े पर बांधकर पूजा करेंगी। हर वर्ष संतान की उम्र के साथ इसी तरह मनके हार में डाले जाते हैं। बाजारों महिलाओं ने मनकों, अहोई माता के कलेंडर, कथा की किताब, पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की होगी खरीदारी :
अहोई और पुष्य नक्षत्र पर वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री होगी। इसके लिए लोगों ने दुपहिया और चौपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग कराई है। दिल्ली रोड के ऑटाे मोबाइल कारोबारी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां अहोई पर 40 दुपहिया और 10 चौपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। दिल्ली रोड स्थित ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा ने बताया कि जिले भर में 150 से 200 वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है।

अंबाला रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी बलजीत सिंह चावला ने बताया कि अहोई पर एलसीडी, गीजर, इंडेक्शन चूल्हा, गर्म पानी की केतली, वाशिंग, मशीन और फ्रिज सहित अन्य सामान भी खरीदारी होगी। सराफा कारोबारी अभय गौरव सिंघल का कहना है कि अहोई पर भी सराफा कारोबार अच्छा रहा है। आगामी दिनों में कारोबार और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed