फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ahmed Hameed and Omveer Tomar have joined Congress with Many workers left RLD and SP

रालोद को तगड़ा झटका: SP-RLD नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, बिगड़ेगा चुनावी समीकरण

Mon, 09 Oct 2023 07:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Oct 2023 07:55 PM IST
सार

Baghpat News : रालोद को बड़ा झटका लगा है। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नवाब अहमद हमीद संग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रालोद को छोड़कर कांग्रेस का हाथ लिया है। इनके अलावा सपा के पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Ahmed Hameed and Omveer Tomar have joined Congress with Many workers left RLD and SP
कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद को झटका देकर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नवाब अहमद हमीद सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में चले गए। उनके अलावा सपा के पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर भी कांग्रेस में शामिल हो गए है। दोनों को लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस को दोनों के पार्टी में आने से फायदा जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


रालोद के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद ने शनिवार को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर स्थिति साफ कर दी थी। हालांकि वह रालोद से किसी तरह की नाराजगी नहीं होने की बात कहते रहे, लेकिन यह माना जा रहा कि वह कुछ समय से रालोद के फैसलों को लेकर संतुष्ट नहीं थे। इसलिए ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया और उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में काफी लोगों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह रालोद के लिए बागपत में बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

इनके अलावा कई बड़े आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे ओमवीर तोमर भी कांग्रेस में शामिल हो गए। ओमवीर तोमर भी वर्ष 1985 में कांग्रेस से बरनावा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है।

अहमद संग जिला पंचायत सदस्य पति व काफी प्रधान भी कांग्रेस में गए
रालोद छोडक़र अहमद हमीद के साथ जिला पंचायत सदस्य के पति, कई गांवों के प्रधान व अन्य वर्ग के लोग कांग्रेस में पहुंच गए। जिनमें जिला पंचायत सदस्य शाहिदा के पति फखरूद्दीन, प्रधान आस मोहम्मद, धर्मसिंह विकल, एडवोकेट सरफराज अहमद, एडवोकेट इफ्तकार हसन पूर्व प्रधान, इरफान पठान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नसीम राणा, लियाकत खां, एडवोकेट अरविंद, अजेंद्र बली, अलीहसन प्रधान, नासिर प्रधान, महबूब प्रधान, दिलशाद प्रधान, मुर्तजा प्रधान, मोमीन प्रधान समेत अन्य भी कांग्रेस में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

विज्ञापन

छात्र राजनीति से राज्यमंत्री तक पहुंचे ओमवीर तोमर
शिकोहपुर गांव के रहने वाले ओमवीर तोमर ने वर्ष 1977 में छात्र राजनीति शुरू की और वह जनता वैदिक कॉलेज के अध्यक्ष बने। बड़ौत छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से तीन छात्रों की मौत के बाद हुए आंदोलन में ओमवीर जेल गए थे तो गन्ना मूल्य को लेकर बॉट क्लब पर हुए आंदोलन में भी जेल गए। 1980 में हुए माया त्यागी कांड को लेकर हुए आंदोलन में अग्रणी रहे थे। लोकदल के युवा राष्ट्रीय महासचिव भी रहे और कांग्रेस में पहले रह चुके है। अब राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर वापस कांग्रेस में जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed