{"_id":"6ac6234856942316140f5872","slug":"agrsen-seva-samiti-karykram-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1323037-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक शाम अग्रसेन जी के नाम में संस्कृति और संस्कारों से जुड़ेगी युवा पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक शाम अग्रसेन जी के नाम में संस्कृति और संस्कारों से जुड़ेगी युवा पीढ़ी
विज्ञापन
...महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 10 अक्टूबर को वीनस गार्डन में होगा आयोजन
... वृंदावन का सनातन्स रॉक बैंड देगा प्रस्तुति, भजन, जैमिंग, डांडिया और 1000 किलो फूलों की होली रहेगी आकर्षण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार 10 अक्टूबर को शाम सात बजे से दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में एक शाम अग्रसेन जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छावनी में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के महामंत्री गिरीश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ ही युवा पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और सेवा के कार्यों से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के एक ईंट और एक रुपया के संदेश के माध्यम से सहयोग, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में वृंदावन का सनातन्स रॉक बैंड जेन ज़ी कल्चरल नाइट की प्रस्तुति देगा। भजन, जैमिंग, डांडिया और 1000 किलो फूलों की होली कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
गिरीश बंसल ने समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए युवाओं से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवारों के आपसी निर्णय, स्वास्थ्य और परिस्थितियों का सम्मान करते हुए जनसंख्या वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के संस्कारपूर्ण पालन-पोषण पर भी विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल, रिमझिम इस्पात; डॉ. ओपी अग्रवाल एवं डॉ. सरोजनी अग्रवाल अतिथि रहेंगी।
गिरीश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। लेकिन प्रवेश केवल प्रवेश पत्र के माध्यम से दिया जाएगा। अमित कुमार अग्रवाल ने सभी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
प्रेसवार्ता में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अशोक चौधरी, कार्यालय मंत्री कु. अनुराधा, पुलकित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजय जिंदल, अजय गोयल, मुकेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, एसएन बंसल, दीपक गुप्ता रहे।