{"_id":"68d5430d1276512593010a76","slug":"agricultural-university-vice-chancellors-tenure-extended-by-six-months-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106390-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि : छह महीने बढ़ाया कुलपति का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि : छह महीने बढ़ाया कुलपति का कार्यकाल
Thu, 25 Sep 2025 06:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:56 PM IST
सार
मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया गया है। राजभवन से आदेश शाम को प्राप्त हुआ। इससे नए कुलपति की नियुक्ति तक नेतृत्व में निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
मोदीपुरम - कुलपति डॉ. केके सिंह, कार्यकाल बढ़ने वाली खबर के साथ।
विस्तार
दिन भर इंतजार के बाद शाम को आया राजभवन से आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह का बृहस्पतिवार को कार्यकाल का आखिरी दिन था। संभावना थी कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। दिन भर राजभवन के आदेश का इंतजार चला। शाम को 6:20 बजे राज भवन से कुलपति का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने का पत्र आया।
कुलपति डॉ. केके सिंह ने 26 सितंबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति के पद का कार्यभार संभाला था। बृहस्पतिवार को उनके कार्यकाल का अंतिम दिन था। पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रयास लगाए जा रहे थे कि समय बढ़ेगा या नए कुलपति की नियुक्ति होगी, लेकिन, लखनऊ में सर्च कमेटी की बैठक नहीं होने के कारण अभी तक नाम फाइनल नहीं किए गए हैं और। माना जा रहा है कि इसी वजह से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति डॉ. केके सिंह का कार्यकाल बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना है प्राथमिकता : डॉ. केके सिंह
कुलपति डॉ. केके सिंह का कहना है कि राजभवन से छह महीने व कुलपति की नई नियुक्ति तक का समय बढ़ा है। वह जब तक विश्वविद्यालय में रहेंगे कार्य करते रहेंगे। उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना है। राजभवन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है और उनका कार्यकाल बढ़ाया है उसी को ध्यान में रखते हुए वह कुछ कार्य जो रह गए हैं या चल रहे हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसान और छात्रों के हित में कार्य करते रहेंगे।