फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural scientists will make sugarcane farmers aware to increase production

उत्पादन बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों को जागरूक करेंगे कृषि वैज्ञानिक

Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists will make sugarcane farmers aware to increase production
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में गन्ना विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गन्ना किसान विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद के छह गन्ना विकास परिषदों के 60 मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। गन्ना किसान प्रशिक्षण शिविर में 60 मास्टर ट्रेनर पूरे जनपद में न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में कृषक गोष्ठियों के माध्यम से गन्ने का अधिक उत्पादन करने, जैविक गन्ना खेती करने, कम लागत में अधिक उत्पादन करने रासायनिक दवाइयों का उचित प्रयोग आदि के विषय में गन्ना कृषकों को प्रशिक्षित कर उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना महत्वपूर्ण फसलों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों से गन्ने में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिनके प्रति अब सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. नवीन चंद्र ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के आधार पर किसानों को गन्ने की खेती करनी चाहिए। गन्ने की फसल में संतुलित उर्वरकों का ही प्रयोग करना चाहिए। वैज्ञानिक विधि से की गई गन्ने की खेतों से ही उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही किसानों की भी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विक्रम बहादुर सिंह, अशोक यादव, जयदीप गुप्ता, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोहिउद्दीनपुर आदि मौजूद रहे। मवाना चीनी मिल की ओर से महाप्रबंधक (गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव एवं उप महाप्रबंधक (गन्ना) हरिओम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed