फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural laws will give full value of produce: Satyaveer Tyagi

कृषि कानूनों से मिलेगा उपज का भरपूर मूल्य : सत्यवीर त्यागी

Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Agricultural laws will give full value of produce: Satyaveer Tyagi
कृषि कानूनों से मिलेगा उपज का भरपूर मूल्य : सत्यवीर त्यागी
विज्ञापन

माछरा। महलवाला गांव में रविवार को आयोजित किसान गोष्ठी को भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों को बहकाकर कृषि कानूनों का विरोध कराया जा रहा है। जबकि इनके माध्यम से किसान को उपज का भरपूर मूल्य मिलेगा। उनकी आय दोगुनी होगी। उन्होंने किसानों से किसी के बहकावे में नहीं आने का आह्वान किया। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कम लागत में किसान की आय बढ़ाई जाए। सरकार 2022 तक किसान की आय दोगुनी कर देगी। जिस किसान को सम्मान निधि नही मिली है, वह राजकीय कृषि बीज भंडार जाकर अपने कागजात ठीक करा ले। उसे सम्मान निधि का पैसा मिल जाएगा।
गांव बहादुरपुर में क्रमिक अनशन आज से
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन गांव बहादुरपुर में एक मार्च से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सुबह से शाम तक क्रमिक अनशन करेंगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन सरदार वीएम गुट के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि 8 से 10 किसानों द्वारा कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम मवाना को दिया। उसके बाद गांव बहादुरपुर में क्रमिक अनशन एवं धरना उनके नेतृत्व में 5 किसानों द्वारा शुरू किया जाएगा। प्रतिदिन किसान बदलते रहेंगे, जो सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन

छह मार्च से सौ रुपये लीटर बेचें दूध
मवाना। भाकियू युवा जिला उपाध्यक्ष सोहित चौधरी ने किसानों से अपील की है कि 1 से 5 मार्च तक किसी गांव से दूध बाहर नहीं भेजा जाए। अपने गांवों में ही दूध बांट दें, पांच दिन सभी डेयरियों को बंद रखा जाए। छह मार्च से दूध सौ रुपये लीटर बेचा जाए। घर पर रहते अगर एक महीना आप ये काम कर देंगे तो सरकार घुटनों के बल आ जाएगी। आप अपने गांवों की ड्यूटी संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed