फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer Recruitment: Relatives of the deceased youth opposed Minister Sanjeev Balyan in Meerut

अग्निवीर भर्ती: जान देने वाले युवक के घर पहुंचे मंत्री संजीव बालियान का विरोध, लौटना पड़ा वापस

Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें वापस ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Relatives of the deceased youth opposed Minister Sanjeev Balyan in Meerut
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरधना के कपसाड़ गांव में अग्निवीर भर्ती में विफल होने की वजह से जान देने वाले विक्रांत के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


युवाओं ने भर्ती पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की। डॉ. बालियान ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन विरोध बढ़ता ही गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को वहां से जाना पड़ा। केंद्रीय राज्यमंत्री कपसाड़ में एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद वह विक्रांत के परिजनों को भी सांत्वना देने गए। वहां बड़ी संख्या में गांव के युवा पहुंच गए और विरोध करने लगे। बाद में राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों ने विक्रांत के परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला: उत्पात मचाने से रोका तो उतार दिया मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि मेरठ में पहले से ही भर्ती संबंधी पूरी व्यवस्थाएं होने पर भी मुजफ्फरनगर में भर्ती की गई, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं। वहां भर्ती स्थल पर क्षेत्रीय नेता की मौजूदगी भी गंभीर है और इसकी जांच होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने भर्ती की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। इस दौरान चीनू सोम, अंकुश कुशवाह, योगेन्द्र प्रधान, बोबी सोम, अर्जुन खेड़ा, प्रताप चौहान, अनिवेश पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed