अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला: उत्पात मचाने से रोका तो उतार दिया मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम
Murder in Meerut: मेरठ के एक गांव में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। नशे में धुत एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
Murder in Meerut: मेरठ जनपद में सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में सोमवार को नशे में धुत एक युवक ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक पक्ष ने थाने में आरोपी को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी वीर सिंह सोमवार को पड़ोसी नैनू पुत्र दलीप के घर के बाहर बैठा था। तभी नशे में धुत मोहल्ले का ही विनोद पुत्र हरी सिंह वहां पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान वीर सिंह ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।
आरोप है कि युवक ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं परिजनों ने बेसुध अधेड़ को चिकित्सकों को दिखाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा
इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।