{"_id":"58e299214f1c1b0c755b3d7f","slug":"age-20-how-they-learn-making-explosive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, सलमान ने कहां से सीखा विस्फोटक बनाने का ककहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, सलमान ने कहां से सीखा विस्फोटक बनाने का ककहरा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के पसवाड़ा गांव में रविवार को बम बनाते समय विस्फोट में घायल सलमान ही एकमात्र चश्मदीद है। जांच एजेंसियां उस नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही हैं, जहां से सलमान ने बीस साल की उम्र में विस्फोटक पदार्थ बनाने का ककहरा सीखा।
विज्ञापन
पसवाड़ा निवासी अजीज खान की 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। अजीज का सबसे बड़ा और छोटा बेटा सरफराज व आमिर गांव में रहते हैं। दो बेटे जावेद और जाहिद दिल्ली में काम करते हैं। चौथे नंबर का बेटा सलमान इस विस्फोट में घायल हुआ था। एक बहन कौशर की शादी हो चुकी है, दूसरी हिना अविवाहित है। मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती सलमान (20) ने जांच एजेंसियों के अफसरों को पूछताछ में बताया कि वह बचपन में कुछ ही दिन स्कूल गया था। लेकिन उसके बाद पढ़ाई नहीं की। सलमान ने कभी टेंपो चलाने तो कभी मजदूरी और कभी गन्ना छीलने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस की जांच के अनुसार सलमान की मेरठ के लिसाड़ी गेट में रिश्तेदारी है। इसके अलावा वह दिल्ली में भी अपनी रिश्तेदारी और भाईयों के पास जाता रहा है। घर से एक-एक माह से ज्यादा वह दूसरी जगह भी रहा है। ऐसे में सलमान अपनी राह भटककर ऐसे कुछ लोगों के संपर्क में पहुंच गया, जिसके चलते छोटी सी उम्र में एक हाथ गंवा बैठा। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ नितिन यादव और डॉ. अजित चौधरी ने बताया कि सलमान का बायां हाथ विस्फोट में उड़ चुका है। ऐसे में ऑपरेशन कर उसके हाथ को काटने के अलावा दूसरा उपाय नहीं है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज रहा है। एक बहन और मौसी के अलावा परिवार के लोगों ने विस्फोटक पदार्थ बनाते समय घायल हुए सलमान से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
पुलिस ही सब कुछ
घायल सलमान अपने दोस्तों और भाईयों के इंतजार में टकटकी लगाए रहा। कई बार उसने कहा कि उसके परिवार में कोई नहीं है। फिर सिपाहियों की तरफ इशारा कर कहा कि यही मेरे माई बाप हैं। मैं यहां से नहीं जाऊंगा।