फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After winning the body building show, the young man did joy firing with friends

Meerut News: बाॅडी बिल्डिंग शो जीतने के बाद युवक ने दोस्ताें संग की हर्ष फायरिंग

Thu, 16 Mar 2023 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
After winning the body building show, the young man did joy firing with friends
किठौर। दो दिन पूर्व शाहजहांपुर में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में विजेता की ट्रॉफी जीतने के बाद एक युवक ने दोस्तों संग डांस करते हुए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीओ किठौर के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी गांव हसनुपर कलां निवासी अमर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा शाहजहांपुर में रविवार को शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम हसनपुर निवासी अमन को विजेता की ट्राफी दी गई। इसके बाद अमन ने दोस्तों के साथ गाड़ी में तेज आवाज पर गाने चलाते हुए जश्न मनाया और पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो साथी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी की पहचान ग्राम हसनपुर कला निवासी अमन के रूप में करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है की आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि किस पिस्टल से फायरिंग की गई। आरोपी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करना बता रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है। पिस्टल किस की है और अमन के पास कैसे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed