फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After two and a half years, Mahajal Manager appointed in Meerut Municipal Corporation

ढाई साल बाद मेरठ नगर निगम में महाजल प्रबंधक की तैनाती

Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
After two and a half years, Mahajal Manager appointed in Meerut Municipal Corporation
मेरठ। नगर निगम में लंबे समय से जमे अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व अधिशासी अभियंता निर्माण अमित शर्मा के तबादले के बाद नई तैनाती होने का सिलसिला शुरू हो गया। ढाई साल बाद निगम में महाजल प्रबंधक की तैनाती हुई। वाराणसी में महाजल प्रबंधक रहे अनूप सिंह को मेरठ निगम में महाजल प्रबंधक बनाया गया है। निगम के निर्माण विभाग में झांसी से आई नीना सिंह ने अधिशासी अभियंता पद पर ज्वाइन कर लिया। इसके अलावा सफाई निरीक्षक दिलशाद अली को रामपुर में हस्तांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री विभाग में उपनिबंधक अंजली यादव को मेरठ सदर प्रथम से चित्रकूट, हर्षवर्धन यादव का सदर तृतीय से हमीरपुर और आशुतोष त्रिपाठी का मेरठ सदर चतुर्थ से बुलंदशहर सदर प्रथम में तबादला हो गया है। तीन उपनिबंधकों का एक साथ स्टांप घोटाले के खुलासे के बाद रजिस्ट्री विभाग और कोषागार के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे थे। बताया गया कि रजिस्ट्री विभाग में तीनों उपनिबंधकों को तबादला समय पूरा होने पर रूटीन प्रक्रिया में हुआ है। इसके अलावा रजिस्ट्री विभाग में पदोन्नत सब रजिस्ट्रार अजमल सरासत का चांदपुर बिजनौर और सब रजिस्ट्रार नवीन गुप्ता को झांसी सदर प्रथम में हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन


नीना सिंह और दुष्यंत शर्मा की पोस्टिंग पर निगम में चर्चा
मेरठ निगम में अधिशासी अभियंता निर्माण बने नीना सिंह और जलकल विभाग में सहायक अभियंता बने दुष्यंत शर्मा की पोस्टिंग को लेकर नगर निगम में अलग-अलग चर्चा है। बताया गया है कि नीना सिंह और दुष्यंत शर्मा अनियमितता करने के आरोप लगे थे। जिसके चलते दोनों को निगम से हटाया गया था। दोनों की ही दोबारा निगम में पोस्टिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed