फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After training in Nepal, illegal telephone exchanges were set up in Meerut using Made in China equipment.

Meerut News: नेपाल में ट्रेनिंग लेकर मेरठ में लगाए मेड इन चाइना उपकरण से संचालित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज

Sun, 19 Apr 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
After training in Nepal, illegal telephone exchanges were set up in Meerut using Made in China equipment.
- पुलिस ने मवाना के कल्याणपुर निवासी साइम सैफी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा
विज्ञापन

- छह आरोपियों को पुलिस ने 27 मार्च को गिरफ्तार कर किया था अवैध धंधे का खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में मेड इन चाइना वीओआईपी जीएसएम गेटवे मशीन और सिम बॉक्स से संचालित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालन नेपाल में ट्रेनिंग लेकर किया था। स्वाट प्रथम और थाना पुलिस ने मास्टरमाइंड मवाना के कल्याणपुर निवासी मास्टर माइंड साइम सैफी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। आरोपी से 12 सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों को टीम तलाश रही है।
एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड), स्वाट प्रथम और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 मार्च को दूरसंचार निदेशालय के माध्यम से मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलने की सूचना पर समर गार्डन में आरोपी शादाब के घर छापा मारा था। टीम ने यहां से जाकिर कॉलोनी निवासी फरदीन, हुमायूं नगर का नाजिम उर्फ फुरकान, समर गार्डन के शादाब, फहीम, सुल्तान और रहीस को गिरफ्तार किया था। टीम ने मौके से पांच मेड इन चाइना वीओआईपी जीएसएम गेटवे मशीन, 176 वीआई सिम और दस एयरटेल सिम, दो वाई-फाई एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर 5जी उपकरण, दो राउटर, सात ईथरनेट केबल, नौ एडॉप्टर, 32 एक्सटर्नल एंटीना, तीन लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद किए थे। आरोपी वीओआईपी कॉल को लोकल कॉल में बदलकर धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। इससे आरोपियों की कॉल ट्रेस नहीं हो पाती थी। इस मामले में थाना लिसाडी गेट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी साइम सैफी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


साइम ने ही सेटअप लगाकर किया चालू
पुलिस ने आरोपी साइम से पूछताछ की। इसमें पता चला है कि आरोपी ने चाइना के उपकरण से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का सेटअप लगाने और इसे ऑपरेट करने की ट्रेनिंग नेपाल में ली थी। इसके बाद आरोपी ने शादाब को इसकी जानकारी देकर उसके घर पर सेटअप लगाकर चालू किया था। आरोपी पूछताछ में कुछ अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं। इनमें ट्रेनिंग देने वाले और इस तरह का सेटअप लगवाने वाले शामिल हैं। टीम इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से की करोड़ों की साइबर ठगी
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज न केवल देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहा था बल्कि राजस्व की भी क्षति पहुंचा रहा था। पुलिस ने खुलासा किया था। इसी टेलीफोन एक्सचेंज के जरिये कॉल कर साइबर ठगों ने कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

अवैध धंधा करने वालों का गढ़ बना कल्याणपुर
लगभग एक माह पहले मुजफ्फरनगर में भी अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा हुआ था। इसमें भी मवाना के कल्याणपुर निवासी आरोपी का नाम सामने आया था। सीबीआई ने भी पिछले माह मवाना, जानीखुर्द और ब्रह्मपुरी में दबिश देकर मवाना के मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद बिलाल नाम के आरोपी को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज में इस्तेमाल होने वाले सिम बॉक्स मामले में गिरफ्तार किया था। कई राज्यों में मोबाइल टावर से चोरी कि गए बीबीयू के साथ पकड़ा गया आरोपी शाहरुख भी कल्याणपुर का बताया गया था। वह मुजफ्फरनगर के कस्बे मीरापुर के एक नेता का रिश्तेदार बताया गया था।


अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले की जांच जारी है। इस मामले में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जो नाम सामने आए थे। टीम उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed