{"_id":"69f3781b89bd779a18080bc4","slug":"after-the-public-meeting-in-siwalkhas-he-went-from-village-to-village-to-express-his-gratitude-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112191-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिवालखास की जनसभा के बाद गांव-गांव पहुंचकर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिवालखास की जनसभा के बाद गांव-गांव पहुंचकर जताया आभार
विज्ञापन
रोहटा। सिवालखास की जनसभा के बाद रालोद नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर जताया आभार। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकड़ी में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा के बाद पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
बृहस्पतिवार को रालोद नेताओं ने आजमपुर, शेखपुरी, बूढ़ा, मढ़ी, रोहटा, मल्लापुर, डालमपुर, चिंदौड़ी, भदौड़ा, मीरपुर, कलीना, रजापुर, कैथवाड़ी, किनौनी, रसूलपुर, उकसिया, कल्याणपुर और किठोली सहित कई गांवों में पहुंचकर जनसभा में शामिल हुए लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। सुनील रोहटा ने कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जनता का अभूतपूर्व सहयोग रहा। उन्होंने विशेष रूप से किसानों और ग्रामीणों के उत्साह की सराहना की, जो गेहूं कटाई के व्यस्त समय के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। रालोद नेता गौरव जिटौली ने कहा कि सिवालखास की जनता का समर्थन क्षेत्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा।
इस दौरान गौरव जिटौली, हरेंद्र प्रधान, कुशलवीर राठी, अनंगपाल, अनिल चौधरी, अमित, देवेंद्र, रमेश, चतर सिंह, ओमवीर, अरविंद, मूलचंद त्यागी, फरमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।