फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the massacre, Naeem and Salman fled the city on foot.

Meerut News: हत्याकांड के बाद नईम और सलमान पैदल ही शहर छोड़कर भागे

Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
After the massacre, Naeem and Salman fled the city on foot.
सुहेल गार्डन हत्याकांड : पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, दोनों रात में ही पैदल जाते दिखाई दे रहे है
विज्ञापन

एसएसपी ने की डीआईजी से नईम पर 50 हजार के इनाम की संस्तुति

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सुहेल गार्डन के सामूहिक हत्याकांड के मोस्ट वांटेड नईम और सलमान वारदात को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गए। लिसाड़ी गेट के कई सीसीटीवी कैमरों में वह दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों का सीसीटीवी फोटो भी जारी किया है। वारदात के नौवें दिन भी हत्यारोपी तांत्रिक नईम और सलमान की तलाश जारी रही। मेरठ पुलिस उसकी तलाश में नासिक, मालेगांव, मुंबई, अजमेर, दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर डेरा डाले हुए है। एसएसपी ने डीआईजी से वांछित नईम पर 50 हजार के इनाम की संस्तुति की है। एसएसपी की ओर से नईम और सलमान के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम पहले ही घोषित किया हुआ है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि नईम शातिर अपराधी है। मेरठ में पांच हत्या करने से पहले वो महाराष्ट्र और दिल्ली में भी हत्याएं कर चुका है। परिजनों से लगातार हो रही पूछताछ में उनके बारे में नित नई जानकारी मिल रही है। वारदात के दिन वो मोईन के घर गया था। वहां से हत्याकांड को अंजाम देकर वह अपने भाई तसलीम के घर पहुंचा था। वहां पर खून से सने कपड़े आदि निकालकर सामान लेकर सलमान के साथ पैदल ही मेरठ छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने सुहेल गार्डन से लेकर समर गार्डन, लिसाड़ी गेट, जाकिर काॅलोनी से तमाम सीसीटीवी देखे। जिनमें कई सीसीटीवी में दोनों पैदल जाते दिखाई दिए है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात को राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। बृहस्पतिवार की रात में पांचों के शव मिले थे। आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम, भाभी नजराना नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तसलीम और नजराना को हिरासत में ले लिया था, जिनसे अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में नईम के अपराध की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि नईम और तसलीम महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में 22 जनवरी 2007 में प्रॉपर्टी के लिए दो कारोबारी आजमगढ़ निवासी शादाब, असद की हत्या व दिल्ली में 2005 में रिश्तेदार की हत्या कर चुके है। हत्या की वारदात करने के बाद नईम ठिकाना बदलने के साथ-साथ नाम और बीवी बदल लेता था। आरोपी नईम के साथ उसका साथी सलमान भी हत्याकांड में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed