फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the collision, the tractor dragged the pickup for ten meters; the driver sustained serious injuries.

Meerut News: ट्रैक्टर ने टक्कर बाद पिकअप को दस मीटर तक घसीटा, चालक गंभीर घायल

Mon, 05 Oct 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
After the collision, the tractor dragged the pickup for ten meters; the driver sustained serious injuries.
सरस्वती लोक के सामने हुआ हादसा, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार रात लगभग 11 बजे पिकअप और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक माधवपुरम निवासी भूपेंद्र गंभीर घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक पिकअप को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।
माधवपुरम सेक्टर- 4 निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में पिकअप चलाता है। देर रात पिकअप से काम खत्म कर घर लौट रहा था। सरस्वती लोक कॉलोनी के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक पिकअप को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed