फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After not getting justice, the elderly man left for Lucknow by bicycle

न्याय नहीं मिलने पर बुजुर्ग साइकिल से लखनऊ रवाना

Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
After not getting justice, the elderly man left for Lucknow by bicycle
सरधना। कस्बा करनावल निवासी 85 वर्षीय धर्मपाल को तहसील से न्याय नहीं मिला तो वह बुधवार को कस्बा सरधना निवासी सतवीर के साथ साइकिल पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। धर्मपाल ने कस्बा करनावल निवासी आरोपी पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धर्मपाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया था। धर्मपाल ने बताया कि कई साल पहले उसने कस्बा निवासी आरोपी से एक प्लाट खरीदा था। आरोप है कि उस समय दिखाए गए प्लाट का बैनामा न कराकर आरोपी ने किसी अन्य भूमि का बैनामा कर दिया। बाद में असली प्लाट को किसी और को बेचकर कब्जा दिला दिया। इस संबंध में जब उन्होंने तहसील में शिकायत की तो संबंधित अधिकारी ने साठगांठ कर जांच रिपोर्ट में आरोपी के पक्ष में तथ्य दर्शा दिए। इसके बाद कई बार तहसील में वह अधिकारियों से मदद की गुहार लगा चुका है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। धरने देने पर भी तहसील प्रशासन ने उसकी बात को नहीं सुना तो वह साइकिल लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed