{"_id":"680bfd327c8ef10a87034eb8","slug":"after-failing-in-upsc-a-girl-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-meerut-news-c-72-1-mrt1059-132472-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी में असफल होने पर सुसाइड नोट लिखकर दी युवती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी में असफल होने पर सुसाइड नोट लिखकर दी युवती जान
विज्ञापन
गंगानगर। ग्रेटर गंगा कॉलोनी में बीएसएनल से सेवानिवृत्त कर्मचारी की बेटी प्रियंका ने सुसाइड नोट लिखकर यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने पर जान दे दी। प्रियंका का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रियंका के माता-पिता 12 अप्रैल को अपने पैतृक गांव गए थे। शुक्रवार को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महोबा जिले के एक गांव निवासी कांता प्रसाद शुक्ला बीएसएनल से सेवानिवृत्त हैं और गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित ग्रेटर गंगा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। प्रियंका ने इस बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि रात लगभग नौ बजे परिजन के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पंखे पर बंधे दुपट्टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। शव पुराना हो चुका था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरा जीवन अब सामान्य हो चुका है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।-- --
विज्ञापन
महोबा जिले के एक गांव निवासी कांता प्रसाद शुक्ला बीएसएनल से सेवानिवृत्त हैं और गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित ग्रेटर गंगा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। प्रियंका ने इस बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि रात लगभग नौ बजे परिजन के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पंखे पर बंधे दुपट्टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। शव पुराना हो चुका था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरा जीवन अब सामान्य हो चुका है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन