{"_id":"69a5fb2b92ecefa15000d7cf","slug":"after-coming-from-jail-the-accused-threatened-to-rape-video-went-viral-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1123398-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेल से आकर आरोपी ने दी दुष्कर्म की धमकी, वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेल से आकर आरोपी ने दी दुष्कर्म की धमकी, वीडियो किए वायरल
विज्ञापन
मेरठ। सिविल सर्विस की तैयारी कर रही लखनऊ की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी ने पीड़िता को दुष्कर्म की धमकी दी है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता के फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल कर दिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकत से वह आत्महत्या करने के लिए विवश हो सकती है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पिछले वर्ष जुलाई माह में लखनऊ निवासी युवती ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का कहना था कि आरटीओ रोड निवासी शारिब सैफी सेलिन हेयर ट्रांसप्लान्ट के नाम से क्लीनिक चलाता है। युवती की शारिब से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। शारिब ने युवती को मेरठ का बड़ा कारोबारी बताते हुए बिजली बंबा स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज में अपना मकान होने और शादी करने का झांसा दिया था। आरोपी की बातों में आकर युवती मेरठ आ गई और शारिब के साथ रहने लगी।
बाद में पता चला कि आरोपी ने सुपरटेक ग्रीन विलेज में मकान किराए पर लिया था। आरोपी ने युवती से शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब आरोपी ने सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है। आरोपी के जेल जाने के बाद उसके परिजन भी प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इनकी कॉल, ऑडियो, वीडियो उसके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर इस मामले में शारिब सैफी समेत चार के खिलाफ जान से मारने की धमकी, जान बूझकर अपमानित करने और आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।