फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After auditing the college, discussions were held on the development of girl students.

Meerut News: कॉलेज का ऑडिट कर छात्राओं के विकास पर की चर्चा

Fri, 30 Jan 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 30 Jan 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
After auditing the college, discussions were held on the development of girl students.
आरजी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय शैक्षिक एवं प्रशासनिक ऑडिट का समापन हुआ। स्तोत्र कॉलेज
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ऑडिट का समापन हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों की उच्च स्तरीय समिति ने महाविद्यालय की गुणवत्ता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। ऑडिट का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करना, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता लाना रहा।समिति ने विभिन्न विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का निरीक्षण किया।ऑडिट समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय के अनुशासित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण, समर्पित शिक्षण दल और छात्राओं के विकास हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, डिजिटल उपस्थिति मजबूत करने और गुणवत्ता संवर्धन हेतु व्यावहारिक सुझाव दिए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए सुझावों के शीघ्र क्रियान्वयन का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed