फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After an argument between the car riders, there was a fight after the car was hit by a side

कार में साइड लगने पर कार सवारों में कहासुनी के बाद मारपीट

Wed, 25 Jun 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
After an argument between the car riders, there was a fight after the car was hit by a side
मोदीपुरम - कार में साइड लगने के बाद हुई मारपीट की जानकारी पर पहुंची पुलिस जानकारी लेती।
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा के पास वर्द्धमान एमरल्ड ग्रीन कॉलोनी निवासी सचिन श्रीवास्तव की दूसरी कार से साइड लगने के बाद कहासुनी हो गई, जिस पर कार सवार ने सचिन की कार क्षतिग्रस्त कर दी और मारपीट की। मारपीट होते देख लोग एकत्रित हो गए और कार सवार को दौड़ा लिया। कार सवार ने परिवार समेत एक घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। मंगलवार को सचिन अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ कार में सवार होकर रुड़की रोड पर अपने रिश्तेदार के घर में आयोजित सुंदरकांड में शामिल होने जा रहा था। पल्लवपुरम फेस प्रथम के सामने हरिद्वार की ओर से आ रही ब्रेजा कार की टक्कर सचिन की कार से हो गई। सचिन ने इसका विरोध किया। दोनों कार मोदीपुरम फ्लाईओवर तक पहुंच गई, जहां सचिन ने अपनी कार बीच में खड़ी कर कार को रोक दिया। कार में ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में गांव डाडा निवासी अधिवक्ता विशाल भाटी, अपनी मां सविता भाटी, बहन रूपाली, छोटी बहन चित्रा, भाई प्रशांत, दुष्यंत और अर्जुन के साथ सवार थे। दुष्यंत रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, जो फिलहाल अपने घर आया हुआ है। आरोप है कि विशाल ने सचिन की कार के शीशे में हाथ मारा। इस पर सचिन ने कार से उतरकर विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सचिन के साथ विशाल व उसके भाइयों ने मारपीट की और घायल कर किया। लोगों के एकत्रित होने पर विशाल कार लेकर भागने लगा। इस दौरान विशाल ने उसे पकड़ने आ रहे लोगों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और पीछे आ रही बाइक में भी टक्कर मार दी। विशाल कार लेकर कृष्णानगर की गलियों में घुस गया। भीड़ ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पिटाई से विशाल भी घायल हो गया। विशाल ने अपने परिवार के साथ एक मकान में घुसकर जान बचाई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस के सामने सचिन ने मारपीट के दौरान चेन लूटने का आरोप लगाया। वहीं , जानकारी पर सचिन पक्ष की ओर से सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना भी पल्लवपुरम थाने पहुंचे। विनीत चपराना ने पल्लवपुरम प्रभारी रमेश चंद शर्मा से कहा कि खुलेआम सड़क पर गुंडई हुई है। आरोपियों ने वहां मौजूद दर्जनों लोगों को गाड़ी से चोटिल किया, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed