सपा नेता शाहिद मंजूर का मोदी सरकार से सवाल, पूछा- कहां हैं मारे गए आतंकियों के सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि वह ही नहीं, देश की जनता भी प्रधानमंत्री से यह सवाल करना चाहती है कि जम्मू-कश्मीर में जब राष्ट्रपति शासन है तो जवानों की शहादत सरकार की नाकामी क्यों नहीं है। हमारे जो जवान शहीद हुए हैं, उनके पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं। अगर पाकिस्तान का कोई जवान मारा गया है या आतंकी मारे गए हैं तो सरकार उनके सबूत दे।
शनिवार को वह पार्टी कार्यालय पर हुई मासिक बैठक और शहर विधानसभा के सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जवान अभिनंदन की वापसी को ऐसे दिखा रही है जैसे पाकिस्तान से उसे गन प्वाइंट पर लाया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि वह जेनेवा संधि के तहत लाया गया है। अगर पाकिस्तान का जवान यहां होता तो उसे भी ऐसे ही भेजा जाता। भाजपा द्वेष की राजनीति करती है, अब देखना है कि राम मंदिर का निर्माण कराएगी या नहीं।
वहीं शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी ने कहा कि भाजपा झूठ और जुमले बाजों की सरकार है। किसान, मजदूर, व्यापारी सब परेशान हैं। देश की सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शहीदों की लाशों पर राजनीति की जा रही है। सपा बसपा गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों से अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन करने की अपील की गई। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और संचालन महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने किया। सीमा प्रधान, हाजी गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद अब्बास, हाजी इसरार, आदि रहे।
शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
सपा की बैठक से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया।
‘लोकसभा प्रभारी बनाया है, टिकट नहीं दिया’
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि मेरठ में बसपा ने अभी लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है, टिकट नहीं दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सही व्यक्ति को टिकट देती हैं। बिजनौर में अभी बदलाव किया गया है। उम्मीद है कि वह मेरठ में किसी विवादास्पद व्यक्ति को टिकट नहीं देंगी।
महिला सपा नेताओं में कहासुनी
बैठक के दौरान पार्टी की दो महिला नेताओं में आपस खूब कहासुनी हुई। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों किसी बात पर दोनों में बहस हुई थी, जो बैठक के दौरान भी कहासुनी का सबब बन गई। बाद में नेताओं ने उन्हें समझाकर शांत किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/