फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After 21 years, Choudhary Charan Singh's statue was unveiled

Meerut News: 21 साल बाद चाै. चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
After 21 years, Choudhary Charan Singh's statue was unveiled
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुढ़ाना। बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव स्थित गायत्री वाटिका में 21 साल बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिले के सरकारी स्कूलों को 103 अजित सिंह डिजिटल स्किल लैब का तोहफा दिया गया।
कांधला रोड स्थित हिंडन-कृष्णा दोआबा नहर परियोजना के शामली खंड में 2004 में स्थापित भारत रत्न की प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया गया। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि समय जरूर लगा, लेकिन शुभ घड़ी आ गई। तय था कि पत्थर पर भारत रत्न लिखा जाएगा। चौधरी साहब को भारत रत्न मिलने के बाद यह देश की पहली प्रतिमा है, जिसका अनावरण हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र के स्कूलों के लिए एनएसडीसी, स्किल इंडिया समेत अन्य कंपनियों के सीएसआर फंड से एक करोड़ 62 लाख रुपये पहले चरण में खर्च किए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर के देहात क्षेत्र के 103 सरकारी स्कूलों में चौधरी अजित सिंह डिजीटल स्कूल लैब बनवाई जाएंगी। आज से इसकी शुरुआत हो गई है। दूसरे चरण में चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed