फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After 16 years, the highest rainfall occurred in a single day

16 साल बाद एक दिन में सबसे अधिक बरसे बदरा

Sat, 30 Aug 2025 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
After 16 years, the highest rainfall occurred in a single day
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सटी में हुआ जल भराव
मोहित कुमार
विज्ञापन

मोदीपुरम। जून माह में मानसून सक्रिय हो गया था। खुशी की बात यह है कि भादो में भी बारिश होने से सालों पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक एक ही दिन में 160.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने 16 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2018 में बारिश ने धरती की प्यास बुझाई थी।
चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त तक 12 साल में बाद इस माह दूसरी बार अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि एक ही दिन में सबसे अधिक बारिश होने का 16 साल पुराना रिकार्ड टूट गया। अगस्त माह में 2010 में 16 अगस्त को एक ही दिन में 73.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि 29 अगस्त तक 2013 में सबसे अधिक 292.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस साल अब तक 275.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि शुक्रवार को 160.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। साल 2018 में 767.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि अब तक 757.3 बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


6.1 डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत
दिन का तापमान लगातार 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था। शुक्रवार को तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति चार किमी प्रतिघंटा व बारिश 160.2 मिमी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई स्तर भी नीचे आया है। मेरठ का एक्यूआई स्तर 53 दर्ज किया गया, जबकि गंगानगर में 54, जयभीम नगर में 46, पल्लवपुरम में 59, बेगमपुल 62, दिल्ली रोड 65 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अगस्त तक एक दिन में दर्ज की गई बारिश
वर्ष दिनांक बारिश
2010 16 अगस्त 73.9
2011 15 अगस्त 30.9
2012 21 अगस्त 66.2
2013 सात अगस्त 63.3
2014 तीन अगस्त 13.6
2015 छह अगस्त 71.4
2016 30 अगस्त 34.5
2017 20 अगस्त 60.0
2018 29 अगस्त 41.2
2019 18 अगस्त 63.1
2020 20 अगस्त 17.7
2021 21 अगस्त 49.6
2022 15 अगस्त 16.1
2023 छह अगस्त 68.6
2024 12 अगस्त 72.0
2025 29 अगस्त 160.2
नोट- आंकड़ें मौसम विभाग से प्राप्त

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सटी में हुआ जल भराव

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सटी में हुआ जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed