{"_id":"673126f271d3e28cea056cda","slug":"advocates-will-abstain-from-judicial-work-today-meerut-news-c-14-1-mrt1051-703791-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन की पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह निर्णय लिया गया है।
गाजियाबाद में हुई घटना को लेकर स्थानीय अधिवक्ता भी नाराज हैं। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश कुमार अग्रवाल और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा, सतीश चंद्र गुप्ता, एमपी शर्मा, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, अनिल तोमर सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद को समर्थन देने की बात कही।